Darbhanga News: मिथिला विश्वविद्यालय में स्थापित होगा शारीरिक शिक्षा निदेशालय

Darbhanga News:विवि के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की स्थापना स्ववित्तपोषित योजना के तहत करने की स्वीकृति विद्वत परिषद से मिल गई.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि में विद्वत परिषद की बैठक सोमवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. विवि के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की स्थापना स्ववित्तपोषित योजना के तहत करने की स्वीकृति विद्वत परिषद से मिल गई. इसके तहत विवि में सत्र 2026-27 से फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खोखो, हैंडबॉल खेलों में एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग की पढाई होगी. साथ ही पोस्ट ग्रेजुएटिंग फिटनेस मैनेजमेंट, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास मीडिया टेक्नोलॉजी, पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन योग साइंस की पढ़ाई होगी. इसके अलावा दो वर्षीय मास्टर आफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, मास्टर आफ फिजिकल एजुकेशन, मास्टर आफ योगा, मास्टर आफ यौगिक साइंस की पढ़ाई होगी. फोर इयर बैचलर आफ फिजिकल एजुकेशन इंटीग्रेटेड कोर्स की भी पढ़ाई होगी. तीन वर्षीय बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स की भी पढ़ाई होगी.

बीएड कॉलेजों के लिए मॉडल बायलॉज अनुमोदित

बैठक में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय एवं अंगीभूत कॉलेज के नियंत्रण में संचालित बीएड नियमित तथा अंगीभूत कॉलेज में संचालित बीएड कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए गठित समिति द्वारा तैयार मॉडल बायलॉज अनुमोदित किया गया. डब्ल्यूआइटी में दो वर्षीय एमसीए कोर्स एवं कालेजों में बीसीए कोर्स चलाने के लिए प्रस्तावित ड्राफ्ट, ऑर्डिनेंस, स्कीम एवं सिलेबस अनुमोदित किया गया. सत्र 2026-27 से पीजी दर्शन शास्त्र विभाग सहित कालेजों में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन योगा एंड एथिक्स की पढ़ाई शुरू करने के लिए सिलेबस अनुमोदित किया गया. वहीं एआइ एसिसटेंश फारेंसिक साइंस का यूजी एवं पीजी के डिप्लोमा के लिए एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स का ड्राफ्ट, आर्डिनेंस एवं रेगुलेशन अनुमोदित किया गया.

सीएम साइंस कॉलेजों में इन पाठ्यक्रमों को मंजूरी

सीएम साइंस कॉलेज में बीएससी इन नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी, बीएससी इन सोशल वर्क, बीएससी इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बीएससी इन एनर्जी साइंस, बीएससी इन डाटा साइंस, बीएससी इन रिमोट सेंसिंग, बीएससी इन अप्लाइड बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी इन माइक्रोबायोलॉजी, बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बीएससी इन फिल्म एंड मीडिया डिजाइन की पढ़ाई होगी. वहीं एमएससी इन नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी, एमएससी इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एमएससी इन डाटा साइंस, एमएससी. इन रिमोट सेंसिंग, एमएससी इन पापुलेशन स्टडीज, एमएससी इन बॉयोस्टैटिक्स एंड डेमोग्राफी, एमए इन सोशल वर्क की पढ़ाई शुरू की जायेगी. इसे विद्वत परिषद ने मंजूरी दे दी है. बैठक में डॉ शंभू नाथ ठाकुर, संकायाध्यक्ष, पीजी विभागाध्यक्ष, प्रधानाचार्य, विवि के अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >