Darbhanga News: प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सह जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम ने बहादुरपुर पंचायत की दिलावरपुर-भैरवपट्टी सड़क की जर्जर स्थिति पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से जलजमाव और जल निकासी की समस्या के कारण यह सड़क नाले में तब्दील हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
एक सप्ताह से जारी है अनशन
मो. असलम ने कहा कि सड़क निर्माण और स्थायी जल निकासी की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के बैनर तले स्थानीय ग्रामीण पिछले एक सप्ताह से अनशन पर बैठे हैं. इसके बावजूद सरकार, जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.
सड़क निर्माण की उठाई मांग
उन्होंने सरकार से अविलंब सड़क निर्माण और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. उनका कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और मरीजों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
मो. असलम ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो कांग्रेस ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेगी.
