Darbhanga News: दरभंगा. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विद्यार्थियों की उन्नत शिक्षा के लिए डिजिटल तकनीक के माध्यम से लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. यह सुविधा मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी योजना के अंतर्गत दी जाएगी. इसको लेकर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने आदेश जारी किया है. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कर विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से अध्ययन की सुविधा प्रदान करने का कार्य किया जाएगा. इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में 300 से 400 वर्ग फीट स्थल की आवश्यकता होगी.
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से कहा है कि शिक्षा विभाग के नियंत्रण में प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) प्रखंड स्तर पर स्थापित है. यह डिजिटल लाइब्रेरी के लिए अनुकूल स्थल है. प्राथमिकता के आधार पर बीआरसी में 300 से 400 वर्ग फीट स्थल उपलब्ध करने को कहा है. बीआरसी पर स्थल उपलब्ध नहीं रहने की स्थिति में ही अन्य स्थानों का चयन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.