दरभंगा. डीआइजी बाबूराम ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, सिटी एसपी शुभम आर्य सहित शहर के सभी थानाध्यक्ष व ओपी प्रभारी मौजूद थे. बैठक में ईद, रामनवमी आदि पर्व को देखते हुए डीआइजी ने कई निर्देश दिये. विशेष रूप से असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने को कहा. डीआइजी ने कहा कि एसपी के नेतृत्व में जिला पुलिस काफी बेहतर कार्य कर रही है. पर्व त्यौहार को देखते हुए बैठक की गयी है. इसमें असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है.
असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का डीआइजी ने दिया निर्देश

असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का डीआइजी ने दिया निर्देश
Copied link
डीआइजी बाबूराम ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.