जनप्रतिनिधि सदस्य एवं विवि प्रतिनिधि सदस्य को बदलने की मांग को लेकर कॉलेज में प्रदर्शन

एलसीएस कालेज में गुरुवार को शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के बैनर तले शिक्षाकर्मियों ने जनप्रतिनिधि सदस्य एवं विवि प्रतिनिधि सदस्य को बदलने की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन किया.

दरभंगा. एलसीएस कालेज में गुरुवार को शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के बैनर तले शिक्षाकर्मियों ने जनप्रतिनिधि सदस्य एवं विवि प्रतिनिधि सदस्य को बदलने की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन किया. इस दौरान कालेज का अधिकांश कामकाज ठप रहा. आंदोलन में वक्ताओं ने विवि की ओर से नामित जनप्रतिनिधि एवं विवि प्रतिनिधि पर शिक्षाविद सदस्य के संवाचन के लिए आयोजित बैठक में मनमानी का आरोप लगाया. उनको बदलने की मांग की. कहा कि दोनों सदस्यों को नहीं बदला गया, तो कल 19 सितंबर से विवि मुख्यालय में अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जाएगा. धरना में कमलेश कुमार यादव, नवल किशोर सिंह, शिवनारायण यादव, अरुण कुमार यादव, राजगीर यादव, बृजकिशोर यादव, ईश्वर चंद्र यादव, लंबोदर यादव, कृष्णा कुमारी, धर्मशीला कुमारी, शांति कुमारी, हरे कृष्ण गुप्ता, रामबाबू राय, पवन कुमार भगत, बाबू साहेब, नौशाद अख्तर, यमुनी कुमारी, शत्रुघ्न प्रसाद यादव आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >