डीएम ने की चुनाव में हिस्सा लेने की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजीव रौशन ने जिले के मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है.

दरभंगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजीव रौशन ने जिले के मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है. दरभंगा तथा समस्तीपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंश भाग कुशेश्वरस्थान एवं हायाघाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है. कहा है कि सभी मतदाता 13 मई को घर से बाहर निकलें और मतदान करते हुए लोकतंत्र को नई ऊर्जा प्रदान करें. देश के गौरव को आगे ले जाने में अपना योगदान दें. मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंश भाग केवटी एवं जाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 20 मई को निर्वाचन होना हैृ. उन्होंने केवटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं जाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से 20 मई को मतदान जरूर करने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >