Darbhanga News: दहौरा मिर्जापुर टोली में जलकुंभी के नीचे से मिला युवक का शव

Darbhanga News:स्थानीय पुलिस ने दहौरा मिर्जाटोली में जलकुंभी के नीचे पानी से मंगलवार की शाम एक अज्ञात युवक की लाश बरामद की.

Darbhanga News: मनीगाछी. स्थानीय पुलिस ने दहौरा मिर्जाटोली में जलकुंभी के नीचे पानी से मंगलवार की शाम एक अज्ञात युवक की लाश बरामद की. मृतक की पहचान बहेड़ा थानान्तर्गत नवटोलिया रामनगर निवासी मो. मुस्तकीम के पुत्र मो. शकील (20) के रूप में हुई. बताया जाता है कि दहौरा स्थित नदी के बगल में कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे. इस क्रम में बाॅल नदी में चला गया. गेंद निकालने के लिए जलकुंभी को हटा, तो वहां शव देख बच्चे डरकर शोर मचाने लगे. शोर सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे. थाना को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शव देखने से लग रहा है कि वह कई दिनों से पानी में था. मृतक की पहचान पोस्टमार्टम घर में परिजनों द्वारा की गयी. वहीं परिजनों के अनुसार शकील मानसिक रूप से बीमार था. वह गत आठ जनवरी से ही लापता था. संभवत: शौच के दौरान पांव फिसलने से उसकी मौत डूबने से हो गयी. मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >