Darbhanga News: घर में पंखे से मफलर के सहारे लटका मिला युवक का शव

Darbhanga News:लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी रमण राय के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ डब्लू ने सोमवार की देर शाम आत्महत्या कर ली.

Darbhanga News: दरभंगा. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी रमण राय के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ डब्लू ने सोमवार की देर शाम आत्महत्या कर ली. रात लगभग दस बजे वह पंखा से मफलर के सहारे लटकते मिला. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार की शाम लगभग सात बजे डब्लू अपने कमरा में चला गया. रात के दस बजे खाना खाने के लिए उसे उठाने गये. वहां का नजारा देखकर परिजन आवाक रह गये. परिजनों ने डब्लू को पंखा से मफलर के सहारे लटकते देखा. परिजनों की शोर सुनकर स्थानीय लोग भी वहां जुट गये. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. परिजनों काे लगा कि डब्लू अभी जिन्दा है. उसे लेकर वे लोग डीएमसीएच ले गये. हालांकि वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. हालांकि डब्लू की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. परिजन भी नहीं समझ पा रहे है कि उसने आत्महत्या क्यों की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >