Darbhanga: डायन बताकर महिला से मारपीट, मैला पिलाने का आरोप, 7 पर FIR दर्ज

दरभंगा में महिला को डायन बताकर मारपीट और जबरन मैला पिलाने का मामला सामने आया है. 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. पढ़ें पूरी खबर…

Darbhanga News: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के नाम पर महिला के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. पीड़िता मंजुला देवी ने गांव के ही लोगों पर डायन बताकर मारपीट करने और जबरन मैला पिलाने का आरोप लगाया है.

पीड़िता, जो पईकाचराई गांव निवासी जीबछ पंडित की पत्नी हैं, ने तिलकेश्वर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज शिकायत में राम विनोद पंडित, श्याम कांत पंडित, गुणसागर पंडित, राज किशोर पंडित, रवि किशोर पंडित और सीता राम पंडित सहित कुल सात लोगों को नामजद किया गया है.

कपड़े फाड़ने और जबरन मैला पिलाने की शिकायत

प्राथमिकी के अनुसार, 26 अप्रैल की सुबह करीब छह बजे आरोपितों ने घर पर धावा बोल दिया और गाली-गलौज करते हुए महिला को डायन कहकर मारपीट की. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने जबरन मैला पिलाया और सीताराम पंडित ने बुरी नीयत से उसके कपड़े फाड़ दिए.

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छापेमारी

घटना के बाद पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. थाना अध्यक्ष केशरी नंदन कुमार राम ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

यह भी पढें: उधारी के चक्कर में हत्या, दुकान में छिपाया शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >