Darbhanga: दरभंगा में 6 मई को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, जिले में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा.
तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
तेज हवा और ठनका का खतरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है.
सावधानी बरतने की सलाह
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. गरज के समय सुरक्षित स्थानों में ही ठहरें.
आज का कार्यक्रम (दरभंगा)
- प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा ग्रामीण सड़क विभाग की समीक्षा बैठक
समय: दोपहर 12:30 बजे - कक्षा 09-10 के शिक्षकों के लिए मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग पर आवासीय प्रशिक्षण
स्थान: डायट, किलाघाट
