Darbhanga: ठंडी हवाओं के बीच अलर्ट जारी, दोपहर बाद फिर बिगड़ सकता है मौसम

दरभंगा में आज फिर बदल सकता है मौसम… गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट…

Darbhanga Weather Alert: कल के तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन मौसम विभाग ने 5 मई यानि आज फिर से बदलाव की संभावना जताई है. अनुमान है कि जिले के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है.

तापमान में गिरावट

मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. पिछले दिन हुई बारिश के कारण वातावरण में ठंडक बनी हुई है.

तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इससे पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा बना हुआ है.

दोपहर बाद बदल सकता है मौसम

अनुमान है कि दोपहर के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे न जाएं. बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

मौसम के इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं अचानक बदलते हालात को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >