Tejashwi Yadav Darbhanga: बाकरगंज निवासी स्वर्ण व्यवसायी राहुल साह और पुरानी मुंसिफी निवासी मो. फैज के परिजनों से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार की देर रात मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. पिछले दिनों दोनों की हत्या कर दी गयी थी. तेजस्वी यादव ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
व्यवसायी संघ ने आपराधिक घटनाओं की जानकारी दी
महानगर युवा राजद जिलाध्यक्ष राकेश नायक की पहल पर पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान व्यवसायी संघ के अध्यक्ष रजनीश कुमार उर्फ बबलू एवं सचिव सुनील गराई ने लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं की जानकारी तेजस्वी यादव को दी.
मो. फैज के पिता मो. असद अहमद ने घटना से संबंधित विस्तृत ज्ञापन नेता प्रतिपक्ष को सौंपा.
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. दिनदहाड़े हत्या जैसी वारदातों से आम लोगों और व्यवसायियों में भय का माहौल है. उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार का इकबाल खत्म हो गया है.
उन्होंने राहुल साह और मो. फैज हत्याकांड की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
तेजस्वी यादव ने दोनों परिवारों को भरोसा दिलाया कि राजद दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ा है और न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग करेगा.
ये रहे मौजूद
इस दौरान सांसद संजय यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, ललित यादव, पूर्व विधायक भोला यादव, फराज फातमी, शाहीन, महानगर युवा राजद जिलाध्यक्ष राकेश नायक, अमानुल्लाह खान अल्लन, मुमताज आलम, महताब सिद्दीकी, जावेद अनवर आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
Darbhanga News: पत्नी के लापता होने पर पति ने दर्ज करायी प्राथमिकी, युवक पर लगाया आरोप
