सड़क हादसे में बुझा परिवार का चिराग, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो किशोरों की हालत नाजुक

Darbhanga Road Accident: कुशेश्वरस्थान पूर्वी के सपही गांव के समीप ट्रक की टक्कर में घायल 20 वर्षीय युवक सचिन कुमार सदा की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में घायल दो किशोर अब भी कोमा में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी से संतोष पोद्दार की रिपोर्ट

Darbhanga Road Accident: तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के सपही गांव के समीप शुक्रवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में घायल दो किशोर अब भी डीएमसीएच में कोमा की स्थिति में भर्ती हैं. घटना के बाद मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है.

डीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई मौत

मृतक की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के सनोखर गांव निवासी सुरेश सदा के 20 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार सदा के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल सचिन को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ट्रक ने बाइक में मारी थी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार सचिन अपने चार साथियों के साथ बाइक से कुशेश्वरस्थान से अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान सपही गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

दो किशोरों की हालत अब भी गंभीर

हादसे में घायल 14 वर्षीय राजकमल सदा और 15 वर्षीय जितेंद्र कुमार सदा की हालत चिंताजनक बनी हुई है. दोनों डीएमसीएच में कोमा की स्थिति में भर्ती हैं. वहीं 16 वर्षीय राजू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

डायल-112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुशेश्वरस्थान पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को डीएमसीएच रेफर किया गया था.

गांव में पसरा मातम, कार्रवाई की मांग

सचिन की मौत के बाद सनोखर गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >