कुशेश्वरस्थान सीएचसी से शुरू हुआ पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Darbhanga Pulse Polio Campaign: दरभंगा में पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ डीएम कौशल कुमार ने नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर किया. उन्होंने एक भी बच्चा अभियान से वंचित नहीं रहने देने का निर्देश दिया. साथ ही कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए.

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी से संतोष पोद्दार की रिपोर्ट

दरभंगा जिले में पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुशेश्वरस्थान से विधिवत शुभारंभ हुआ. जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बड़गांव निवासी नवीन कुमार राय की पत्नी मोनिका कुमारी के 27 जून को जन्मे नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की. इसके साथ ही जिलेभर में बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का विशेष अभियान शुरू हो गया.

अन्य बच्चों को भी पिलाई पोलियो की खुराक

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं उनकी धर्मपत्नी ने रामपुर रौता निवासी रबुला खातून तथा जुरौना निवासी निशा कुमारी के बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाई. उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान जन्म से पाँच वर्ष तक का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए.

अभिभावकों से की सहयोग की अपील

डीएम कौशल कुमार ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को समय पर पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलानी चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएगी, इसलिए लोग अभियान में सहयोग करें.

अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज ने कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में संचालित अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों का मुद्दा जिलाधिकारी के समक्ष उठाया. इस पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीओ को निर्देश दिया कि क्षेत्र में संचालित सभी अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच कर उन्हें तत्काल सील किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना वैध अनुमति संचालित किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सोहराब, एएनएम मार्था दौडराय, सुगंधा सोनी, प्रियंका शर्मा, बीसीएम विक्की पासवान, बीएचएम विनय भूषण, लैब टेक्नीशियन संगीत कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में बुझा परिवार का चिराग, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो किशोरों की हालत नाजुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >