दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को दरभंगा स्टेडियम एवं राज मैदान परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी, सांसद गोपालजी ठाकुर एवं राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया.
दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के लिए की कामना
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की. भाजपा की ओर से आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाये जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा बताया गया है. यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है.
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आशीर्वाद का दीया देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का प्रतीक है. प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है.
सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि साधारण परिवार से प्रधानमंत्री पद तक की यात्रा संघर्ष, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी कहानी है.
राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि और स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे गरीबों, किसानों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों को लाभ मिला है.
बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, रमेश चौधरी, जीवछ सहनी, मीणा झा, सुजीत मल्लिक, मुकेश महासेठ, सूरज चौधरी, विजय चौधरी, अभयानंद झा, बालेंदु झा, मुकुंद चौधरी, वीरेंद्र पासवान, सुमित कुमार, रामनारायण ठाकुर, संगीता साह, सोनी पूर्वे, संजीव साह, संतोष सिंह, बबलू पंजियार, सपना भारती, रेखा झा, मीना प्रसाद, मनोज कुमार झा, सौरभ कुमार, प्रियांशु कुमार झा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
बोलेरो के अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से चालक की मौत, पांच लोग घायल
