Darbhanga News: स्वच्छता की पाठशाला, स्कूली बच्चों ने ली सफाई की शपथ

Darbhanga News: विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर दरभंगा के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया गया. शिक्षकों और स्वयंसेवी संगठनों ने बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके बताए और गंदगी से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत किया. जानिए खबर विस्तार से…

Darbhanga News: विश्व हाथ स्वच्छता दिवस: दरभंगा के स्कूलों में स्वच्छता की पाठशाला, बच्चों ने सीखा हाथ धोने का सही तरीकाविश्व हाथ स्वच्छता दिवस’ के अवसर पर मंगलवार को दरभंगा शहर के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान बच्चों को जीवन में हाथ की सफाई के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. स्वयंसेवी संगठनों और विद्यालय प्रबंधन के साझा प्रयासों से बच्चों को स्वच्छता के प्रति संकल्पित किया गया.

बैनर और पोस्टर से दी गई जानकारी

मध्य विद्यालय खाजासराय सहित नगर क्षेत्र के कई स्कूलों में विद्यालय प्रधान के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. शिक्षकों ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से बच्चों को समझाया कि हाथ धोना महज एक आदत नहीं, बल्कि बीमारियों से बचने का सबसे प्रभावी कवच है. बच्चों को बताया गया कि खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना क्यों अनिवार्य है.

बीमारियों से बचाव का बताया मंत्र

जागरूकता सत्र के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों और शिक्षकों ने आगाह किया कि हाथों की गंदगी के जरिए हानिकारक कीटाणु शरीर में प्रवेश कर जाते हैं. यदि हाथ की सफाई पर ध्यान न दिया जाए, तो बच्चे डायरिया, टाइफाइड और पेट संबंधी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. कार्यक्रम के अंत में बच्चों को कतारबद्ध कर हाथ धोने के सही स्टेप्स का अभ्यास भी कराया गया. स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे घर पर बच्चों को नियमित हाथ धोने के लिए प्रेरित करें.

दरभंगा से अशोक गुप्ता की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >