Darbhanga News: एक भी बरसात नहीं झेल पाया कौशल विकास केंद्र भवन, संवेदक से जवाब तलब

Darbhanga News: दरभंगा के केवटी प्रखंड मुख्यालय में बन रहे कौशल विकास केंद्र की नींव पहली बारिश में ही गिर गई. अनियमितता की शिकायत पर प्रशासन ने काम रोकते हुए संवेदक से जवाब मांगा है. बिना सूचना बोर्ड के हो रहे निर्माण पर सवाल उठ रहे हैं. जानएि खबर विस्तार से…

Darbhanga News: प्रखंड मुख्यालय परिसर में बन रहे कौशल विकास केंद्र के भवन निर्माण में बरती जा रही अनियमितता पहली बारिश में ही उजागर हो गई. निर्माण कार्य की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि पहली बरसात की मार भी यह सह न सका और भवन की नींव पूरी तरह धराशायी हो गई. इस मामले के तूल पकड़ते ही प्रखंड प्रशासन हरकत में आ गया है और निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है.

संवेदक पर गिरी गाज, काम पर लगी रोक

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) कृणाल कुमार ने बताया कि पंचायत समिति मद से बन रहे इस भवन की नींव गिरने की सूचना मिलते ही उन्होंने कार्य स्थल का मुआयना किया. उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया है. संवेदक सह पंचायत समिति सदस्य राधेश्याम चौधरी से इस लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है. बीपीआरओ ने कड़े लहजे में कहा है कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई तय है और अब आगे का कार्य उनकी सीधी देखरेख में संपन्न होगा.

बिना बोर्ड और हड़ताल के बीच कार्य पर उठे सवाल

इस निर्माण कार्य को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. नियमानुसार निर्माण स्थल पर कार्य से संबंधित सूचना बोर्ड लगाया जाना अनिवार्य है, लेकिन यहाँ ऐसा कुछ नहीं किया गया. इसके अलावा, पंचायत सचिव पिछले एक महीने से हड़ताल पर हैं, ऐसे में आनन-फानन में कार्य शुरू करना जांच का विषय बन गया है. स्थानीय पंचायत समिति सदस्या वसीम आरा ने प्रशासन पर नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब नया भवन स्वीकृत ही नहीं था, तो निर्माण कार्य कैसे शुरू हुआ? फिलहाल, पहली बारिश ने ही भ्रष्टाचार की नींव को सबके सामने ला दिया है.

दरभंगा से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >