Darbhanga News: दरभंगा DMCH ओपीडी में आज कौन से डॉक्टर देखेंगे मरीज, जाने से पहले यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) का ओपीडी शेड्यूल जारी कर दिया गया है. मेडिसिन, सर्जरी, शिशु रोग से लेकर नेत्र और हड्डी रोग विभाग तक में बैठने वाले डॉक्टरों की पूरी लिस्ट यहां देखें...

Darbhanga News: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) मिथिलांचल के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का सबसे बड़ा केंद्र है. यहां दरभंगा के अलावा आसपास के कई जिलों से मरीज अपना इलाज कराने आते हैं. मरीजों की भारी भीड़ और सुविधा को देखते हुए DMCH प्रशासन ने ओपीडी (OPD) का शेड्यूल जारी किया है. अक्सर जानकारी के अभाव में मरीजों को संबंधित विभाग खोजने या अपने डॉक्टर का इंतजार करने में परेशानी होती है. ऐसे में घर से निकलने से पहले डॉक्टरों की यह लिस्ट आपके लिए काफी मददगार साबित होगी.

DMCH दरभंगा ओपीडी का शेड्यूल:

मरीज अपनी स्वास्थ्य समस्या के अनुसार नीचे दिए गए विभागों में संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं:

मेडिसिन विभाग: डॉ आरके झा
सर्जरी विभाग: डॉ प्रमोद कुमार साह
नेत्र (आंख) विभाग: डॉ आशिफ शहनवाज
इएनटी (नाक-कान-गला) विभाग: डॉ अली इमरान
शिशु रोग (पीडियाट्रिक्स) विभाग: डॉ रिजवान हैदर
ऑर्थोपैडिक (हड्डी रोग) विभाग: डॉ रामाशीश यादव
गायनी (स्त्री एवं प्रसूति रोग) विभाग: डॉ अर्जना भारती
स्कीन एंड भीडी (चर्म रोग) विभाग: डॉ सुधीर कुमार गुप्ता

लंबी कतारों से मिलेगी राहत

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें. सही समय पर पर्ची कटवाने से मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और इलाज सुचारू रूप से हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

प्रभात खबर में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत आरुणि ठाकुर, पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वर्तमान में वे समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर कर रहे हैं। विस्तार न्यूज और इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अनुभव प्राप्त आरुणि को हाइपरलोकल खबरों, राजनीति और डॉक्यूमेंट्री निर्माण में विशेष रुचि है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >