Darbhanga: सड़क हादसे में घायल 21 वर्षीय युवक की डीएमसीएच में मौत, मामी का इलाज जारी

दरभंगा जिले के लौकही थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय बलराम ठाकुर की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई. वे अपनी मामी को बाइक से घर ला रहे थे, तभी हादसा हुआ. उनकी मामी का इलाज अभी भी जारी है.

Darbhanga News: मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र के छजना गांव निवासी 21 वर्षीय बलराम ठाकुर की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गयी. हादसे में घायल उनकी मामी का भी डीएमसीएच में इलाज चल रहा है.

मामी को बाइक से लेकर लौट रहे थे युवक

बताया जाता है कि बलराम ठाकुर अपनी नानी के गांव से मामी को बाइक पर बैठाकर अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में बलराम ठाकुर और उनकी मामी गंभीर रूप से घायल हो गये.

दुर्घटना के बाद परिजन दोनों को स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले गये. वहां चिकित्सकों ने बलराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया.

इलाज के दौरान डीएमसीएच में हुई मौत

परिजन बलराम ठाकुर को लेकर डीएमसीएच पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया. हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

वहीं, दुर्घटना में घायल उनकी मामी का इलाज अस्पताल में जारी है.

मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद गांव में भी मातमी माहौल है.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: मब्बी में महिला की हत्या का आरोप, पति समेत चार पर प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >