दरभंगा जंक्शन पर 86 हजार अवैध लॉटरी टिकट बरामद, दो गिरफ्तार

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने 86 हजार अवैध लॉटरी टिकट के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में बेगूसराय और समस्तीपुर के युवक शामिल हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर..

दरभंगा से नवेन्दु शेखर पाठक की रिपोर्ट

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए हैं. इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई सोमवार देर रात प्लेटफॉर्म संख्या एक पर की गई.

जीआरपी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान एक व्यक्ति के पास रखे दो बड़े झोलों पर संदेह होने पर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान दोनों झोलों से 86 हजार अवैध लॉटरी टिकट बरामद हुए.

प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहा था आरोपित

मौके से बेगूसराय निवासी राजू कुमार को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने बताया कि वह समस्तीपुर से लॉटरी टिकट लेकर दरभंगा पहुंचा था और यहां किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा था. प्रारंभिक जांच में पता चला कि इन टिकटों को मधुबनी के एक व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था. हालांकि जीआरपी की सतर्कता के कारण आरोपित को दरभंगा जंक्शन पर ही पकड़ लिया गया.

जांच में सामने आया दूसरे आरोपी का नाम

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच के दौरान समस्तीपुर निवासी नीतीश कुमार की भूमिका भी सामने आई. आरोप है कि उसी ने राजू कुमार को लॉटरी टिकट उपलब्ध कराए थे. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर नीतीश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है.

अवैध लॉटरी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

जीआरपी अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध लॉटरी टिकटों का यह नेटवर्क कहां-कहां संचालित हो रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. बरामद टिकटों की जांच की जा रही है तथा पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >