Darbhanga News: भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक गोपालजी ठाकुर ने कहा कि संसद में पेश नीट परीक्षा संशोधन विधेयक छात्रों के हित में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि इस विधेयक से परीक्षा प्रणाली अधिक पारदर्शी और मजबूत होगी. साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने को सरकार की सकारात्मक पहल बताया.
प्रदर्शन की आड़ में हिंसा की निंदा
सांसद गोपालजी ठाकुर ने दरभंगा में हालिया प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि पुलिस पर पथराव, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और देश के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.
दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग
उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनकी साजिश सफल नहीं होगी. सांसद ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और हिंसा में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
दरभंगा की शांति बनाए रखने की अपील
सांसद ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि दरभंगा की सामाजिक एकता को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें:LNMU: लनामिवि के नरगौना परिसर में एनएसएस का पौधारोपण अभियान, कुलपति ने लगाए पौधे
