Darbhanga: बिरौल होटल में छापेमारी, होटल से कपल हिरासत में, संचालक से पूछताछ

बिरौल एक होटल में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. पढ़ें पूरी खबर…

Darbhanga News: बिरौल थाना क्षेत्र में सुपौल-बस स्टैंड से डुमरी जाने वाली मुख्य सड़क स्थित एक होटल में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं. इसके बाद थानाध्यक्ष चंद्रमणि के निर्देश पर पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एक कमरे से युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. दोनों सुपौल बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

होटल संचालक से पूछताछ, रजिस्टर और CCTV खंगाले जा रहे

छापेमारी के बाद पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत में ले लिया. उससे पूछताछ की जा रही है कि बिना पहचान पत्र और एंट्री के कमरा कैसे दिया गया. साथ ही होटल के रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पहले भी इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं या नहीं.

इलाके के अन्य होटलों में भी मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर कई होटलों में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं.

हालांकि, मामले में थानाध्यक्ष ने आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >