Child Choking Case: जीवन हॉस्पिटल में शुक्रवार को चिकित्सकों ने सांस की नली में फंसे सिक्के को सफलतापूर्वक निकालकर चार वर्षीय बच्चे की जान बचायी. सिक्का निकलने के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार हुआ, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और चिकित्सकों के प्रति आभार जताया.
खेल-खेल में मुंह में डाल लिया था सिक्का
जानकारी के अनुसार, घोंघिया गांव निवासी चार वर्षीय सिद्धांत कुमार घर में खेल रहा था. इसी दौरान खेल-खेल में उसने एक सिक्का मुंह में डाल लिया. सिक्का सांस की नली में जाकर फंस गया. इसके बाद बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी.
स्थिति गंभीर देखते हुए परिजन तत्काल बच्चे को इलाज के लिए जीवन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की और सांस की नली में सिक्का फंसे होने की पुष्टि की.
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने निकाला सिक्का
जीवन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आरके झा ने बताया कि बच्चे को समय पर अस्पताल लाया गया, जिसके कारण चिकित्सकों को तत्काल उपचार शुरू करने का अवसर मिला.
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद कुमार भारती की देखरेख में चिकित्सकीय प्रक्रिया शुरू की गयी. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सावधानीपूर्वक प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्चे की सांस की नली में फंसे सिक्के को बाहर निकाल लिया.
सिक्का निकालने के बाद बच्चे की हालत में तेजी से सुधार हुआ.
यह भी पढ़ें
Darbhanga News: मृतकों के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, निष्पक्ष जांच की मांग
