Darbhanga News: दरभंगा- बेंगलुरु के बीच विमान सेवा रद्द, यात्रियों ने जतायी नाराजगी

Darbhanga News:दरभंगा- बेंगलुरु के बीच स्पाइसजेट की एकलौती विमान सेवा शनिवार को अचानक रद्द कर दी गयी.

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा- बेंगलुरु के बीच स्पाइसजेट की एकलौती विमान सेवा शनिवार को अचानक रद्द कर दी गयी. इससे यात्रियों में भारी नाराजगी देखी गयी. यात्रियों का कहना था कि फ्लाइट रद्द होने की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई. कई लोग एयरपोर्ट पहुंचे तब उन्हें उड़ान रद्द होने की जानकारी दी गयी.

दिल्ली व मुंबई के बीच संचालित हुए आधा दर्जन फ्लाइट

दरभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को कुल 16 विमानों की आवाजाही हुई. दिल्ली और मुंबई के बीच आधा दर्जन जहाजों का परिचालन किया गया. इसके अलावा कोलकाता व हैदराबाद के लिये विमान सेवा संचालित की गयी. यात्रियों की शिकायत रही कि त्योहार के समय टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में फ्लाइट कैंसिल होना बहुत बड़ी समस्या बन गयी है. कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयरलाइन कंपनियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >