Darbhanga News: अजय कुमार मिश्रा. दरभंगा. सीमित संसाधन के बावजूद दरभंगा एयरपोर्ट का शानदार प्रदर्शन जारी है. यात्री संख्या मामले में दरभंगा ने गया हवाइ अड्डा को पीछे छोड़ दिया है. एयरपोर्ट आथोरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़े के अनुसार जनवरी 2024 के अपेक्षा जनवरी 2025 में दरभंगा हवाई अड्डा से यात्रा करने वाले पैसेंजरों का ग्रोथ रेट 16.7 प्रतिशत बढ़ा है. गया का ग्रोथ नकारात्मक है. पहले स्थान पर पटना है, जिसका ग्रोथ रेट 20.7 प्रतिशत है. जानकारों का कहना है कि अगर यहां कैट टू लाइट की सुविधा होती, तो यात्री संख्या मामले में पटना एयरपोर्ट एयरपोर्ट से दरभंगा हवाई अड्डा आगे रहता. विदित हो कि उड़ान योजना के तहत आठ नवंबर 2020 को यहां से उड़ान सेवा की शुरुआत हुई थी. लेकिन, अब तक यहां कैट टू लाइट नहीं लगायी जा सकी है. इस कारण लो विजिबिलिटी में उड़ान सेवा ठप हो जाती है. इसका असर यात्रियों की संख्या पर पड़ता है.
जनवरी में 31498 यात्रियों ने किया सफर
इस साल जनवरी में 31498 लोगों ने यहां से आवागमन किये. जबकि जनवरी 2024 में 26985 पैसेंजरों ने यात्रा की थी. इस तरह से पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष जनवरी माह में दरभंगा एयरपोर्ट से 4513 अधिक यात्रियों ने आवागमन किया. गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई से पिछले साल की अपेक्षा इस साल जनवरी माह में पैसेजरों की संख्या 18300 से घटकर 18295 रह गयी.
29, 30 व 31 जनवरी को लगातार तीन दिनों तक ठप रही थी विमान सेवा
इस साल जनवरी माह में दरभंगा से विमान सेवा धुंध के कारण बुरी तरह प्रभावित रही. अधिकांश दिन उड़ान सेवा ठप रही. 29, 30 व 31 जनवरी को लगातार तीन दिनों तक विमानों का परिचालन शून्य रहा. इसके पूर्व चार, सात, 14, 22, 25 तथा 27 जनवरी को विमान सेवा ठप रही. 17 व आठ जनवरी को केवल दो फ्लाइट की सर्विस दी गयी.
पांच रूटों पर विमान सेवा
वर्तमान में दरभंगा से पांच रूटों पर विमान सेवा संचालित है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर फ्लाइट का परिचालन होता है. मुंबई व बेंगलुरु रूट पर अनियमित उड़ान सेवा है. बेंगलुरु रूट पर कई दिनों से विमान का परिचालन ठप है.जनवरी 2025 में दरभंगा से विमान व यात्रियों की संख्या
दिनांक- विमानों की संख्या- उड़ान की संख्या31 जनवरी- 00- 0030 जनवरी- 00- 0029 जनवरी- 00- 00
28 जनवरी- 06- 112027 जनवरी- 00- 0026 जनवरी- 12- 192225 जनवरी- 00- 00
24 जनवरी- 14- 216623 जनवरी- 06- 99822 जनवरी- 00- 0021 जनवरी- 08- 1106
20 जनवरी- 14- 199519 जनवरी- 12- 178418 जनवरी- 10- 1446
17 जनवरी- 02- 27716 जनवरी- 04- 51215 जनवरी- 12- 182714 जनवरी- 00- 00
13 जनवरी- 14- 187512 जनवरी- 14- 203711 जनवरी- 12- 17410 जनवरी- 14- 2056नौ जनवरी- 10- 1424
आठ जनवरी- 02- 310सात जनवरी- 00- 00छह जनवरी- 12- 2032पांच जनवरी- 04- 598
चार जनवरी- 00- 00तीन जनवरी- 14- 2072दो जनवरी- 10- 1416एक जनवरी- 14- 1891
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
