दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद, रक्षा राज्यमंत्री करेंगे निरीक्षण

दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सेवा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलते ही यह सेवा शुरू हो जाएगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

Darbhanga Airport News:  भाजपा सांसद सह दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन गोपालजी ठाकुर ने संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से मुलाकात की. इस दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सेवा शुरू करने, एयरफोर्स स्टेशन से जुड़े लंबित मामलों तथा एयरपोर्ट विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई.

जल्द होगा रक्षा राज्यमंत्री का दौरा

सांसद गोपालजी ठाकुर ने बताया कि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ जल्द ही दरभंगा का दौरा करेंगे. दौरे के दौरान वे दरभंगा एयरपोर्ट और एयरफोर्स स्टेशन से जुड़े लंबित विषयों की समीक्षा करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे.

नाइट लैंडिंग सेवा की तैयारी अंतिम चरण में

सांसद ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना, उपकरण, संयंत्र और अन्य तकनीकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. अब रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने के बाद सेवा शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा.

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

उन्होंने बताया कि वॉच आवर बढ़ाने, एमएएफआई-2 योजना के तहत स्थापित कैट प्रणाली के उपयोग तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नाइट लैंडिंग शुरू होगी. इससे खराब मौसम और कोहरे के दौरान उड़ानों के रद्द होने या डायवर्ट होने की समस्या काफी हद तक कम होगी. साथ ही मिथिला क्षेत्र के हवाई संपर्क को भी नई गति मिलेगी.

यह भी पढ़ें: LNMU: लनामिवि के नरगौना परिसर में एनएसएस का पौधारोपण अभियान, कुलपति ने लगाए पौधे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Navendu shekhar pa

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >