ट्यूशन पढ़ने निकला 11वीं का छात्र, रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 17 वर्षीय छात्र की मौत

दरभंगा में ट्यूशन पढ़ने जा रहे 11वीं के छात्र की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

दरभंगा: नेहरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौक पर सोमवार देर शाम ईंट लदे ट्रैक्टर की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी 11वीं कक्षा के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बलिया वार्ड संख्या-11 निवासी प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र सुंधाशु कुमार सिंह (17) के रूप में हुई है.

ट्यूशन पढ़ने निकला था छात्र

बताया जाता है कि सुंधाशु कुमार सिंह सोमवार शाम साइकिल से घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था. इसी दौरान नारायणपुर चौक के पास तेज गति से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में जोरदार ठोकर मार दी.

हादसे में छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

हादसे के बाद लोगों ने ट्रैक्टर पकड़ा

घटना के बाद नारायणपुर चौक पर लोगों की भीड़ जुट गयी. आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना में शामिल ईंट लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलने पर नेहरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

छात्र की मौत की सूचना मिलते ही उसके स्वजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें

जाले में पांच दिनों से लापता 16 वर्षीय छात्रा, परिजनों ने पुलिस से लगायी बरामदगी की गुहार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >