अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में दरभंगा ने खगड़िया को 125 रनों से हराया

अंतर जिला सीनियर (हेमन ट्रॉफी) क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में दरभंगा की टीम ने खगड़िया को 125 रनों से पराजित कर दिया.

दरभंगा. अंतर जिला सीनियर (हेमन ट्रॉफी) क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में दरभंगा की टीम ने खगड़िया को 125 रनों से पराजित कर दिया. मंगलवार को सोनपुर के रेलवे ग्राउंड में खेले गए ग्रुप इ के लीग मैच में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के मैच में दरभंगा की टीम 44 ओवर में 235 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. बल्लेबाज भास्वान भारद्वाज ने 50, कप्तान मयंक ने 48 अलतमिश ने 38, सुभाष लखन ने 32 एवं अभिषेक महतो ने 20 रन बनाये. खगड़िया के गेंदबाज साजन ने तीन, कुंदन एवं कुणाल ने दो-दो और अमन एवं मो. सजाद ने एक-एक विकेट लिए. जवाब में खेलने उतरी खगड़िया की टीम 22 ओवर में 110 रन पर ही सिमट गयी. इस तरह से दरभंगा ने 125 रनों से मैच जीत लिया. खगड़िया के बल्लेबाज विश्वप्रिय ने सर्वाधिक 23, राहुल ने 19, विश्वजीत ने 15 एवं हर्षित ने 10 रन बनाए. शेष बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए. दरभंगा के गेंदबाज सुभाष चंद्र एवं मनीष ने तीन- तीन, जहांगीर, अंकित, त्रिपुरारी एवं मयंक ने एक-एक विकेट लिए. मैन ऑफ दी मैच दरभंगा के ऑल राउंडर सुभाष चंद्र को मिला. दरभंगा का अगला मैच 24 अप्रैल को मधुबनी से होगा. उल्लेखनीय है कि ग्रूप ई में दरभंगा के साथ मधुबनी, समस्तीपुर, खगड़िया एवं सहरसा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >