दरभंगा में अपराध नियंत्रण को लेकर SSP सख्त, लंबित कांडों के जल्द निष्पादन का निर्देश

दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने अपराध पर अंकुश लगाने और पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. लंबित कांडों के निष्पादन, नशे के कारोबार और शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया है.

SSP Review Metting: जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और पुलिसिंग को और चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर SSP जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. एसएसपी कार्यालय में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, नशे के कारोबार, शराब तस्करी और फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गयी.

एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाकर कांडों के निष्पादन का प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया.

अपराध गोष्ठी में नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद थे.

हत्या-लूट समेत गंभीर कांडों की समीक्षा

Crime Meeting में पूर्व से लंबित कांड, अगस्त में प्रतिवेदित कांड और निष्पादित कांडों की शीर्षवार समीक्षा की गयी. हत्या, डकैती, लूट और दहेज हत्या समेत गंभीर आपराधिक मामलों के अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली गयी.

एसएसपी ने अनुसंधान में तेजी लाकर लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. ई-समन, वारंट, इश्तिहार और कुर्की के ससमय निष्पादन में भी तेजी लाने को कहा गया.

सक्रिय अपराधियों के नाम, पता और आपराधिक गतिविधियों का विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन रखने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया.

बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

नशे और शराब तस्करी के खिलाफ चलेगा अभियान

एसएसपी ने नारकोटिक्स पदार्थ, नशीली दवाओं और शराब की बिक्री व तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. नशेड़ियों और गांजा सेवन करने वालों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया.

शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों और शराब तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने के साथ सभी थाना क्षेत्रों में सघन गश्ती और लगातार अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया.

Dial-112 की शिकायतों के त्वरित निपटारे का निर्देश

सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों में आई-रैड और ई-डार की ससमय प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि पीड़ितों को मुआवजा मिलने में अनावश्यक देरी न हो. महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो को ई-साक्ष्य एप पर नियमानुसार अपलोड करने का निर्देश भी दिया गया.

एसएसपी ने Dial-112 पर प्राप्त शिकायतों का समय पर निपटारा करने को कहा. थाना पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को शालीनता से सुनकर त्वरित जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

थानों में रोज होगी टास्किंग, त्योहारों को लेकर भी अलर्ट

सभी थानाध्यक्षों को प्रतिदिन सुबह थाना में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर टास्किंग करने का निर्देश दिया गया. आगंतुक पंजी को अद्यतन रखने और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के कर्तव्य निर्वहन की लगातार निगरानी करने को भी कहा गया.

आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे.

यह भी पढ़ें

Darbhanga में सीता सहचरी का निधन, 40 वर्षों तक भगवती अहिल्या की सेवा में रहीं, अंतिम शब्द थे- 'अहिल्या, मेरी अहिल्या'

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >