खेत विवाद ने लिया हिंसक रूप! दोनों पक्षों ने कराया केस, एक आरोपी गिरफ्तार

कमलौत थाना क्षेत्र के ततैला गांव में रविवार को खेत पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई. इस घटना में चाकूबाजी की घटना भी सामने आई. पुलिस ने एक पक्ष के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Darbhanga News: कमतौल थाना क्षेत्र की राढ़ी पूर्वी पंचायत के ततैला गांव में रविवार सुबह हुए हिंसक विवाद के मामले में दोनों पक्षों ने थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के कैलाश सिंह को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पूरे मामले की जांच पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार कर रहे हैं.

Kamtaul News: पहले पक्ष ने चाकू मारने का लगाया आरोप

पहले पक्ष के राम कुमार ठाकुर ने आरोप लगाया कि खेत में काम करने के दौरान कैलाश सिंह ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया. शोर सुनकर उनकी मां भूलर देवी मौके पर पहुंचीं तो उनके पेट में चाकू मार दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान दोनों भाइयों के साथ भी मारपीट की गई. घायल भूलर देवी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मामला

दूसरे पक्ष के कैलाश सिंह ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि राम कुमार ठाकुर उनके खेत की आरी काट रहे थे. विरोध करने पर राम कुमार और उनके दोनों भाइयों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी. घटना में घायल होने के बाद उनका इलाज जाले अस्पताल में कराया गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाध्यक्ष के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivendra kumar shar

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >