Darbhanga News: राजस्व महाअभियान को लेकर हुई बैठक में पार्षदों ने गिनायी खामियां

Darbhanga News:शहरी क्षेत्र में राजस्व अभियान की समीक्षा बैठक नगर निगम सभागार में शनिवार को हुई.

Darbhanga News: दरभंगा. शहरी क्षेत्र में राजस्व अभियान की समीक्षा बैठक नगर निगम सभागार में शनिवार को हुई. इसमें उपस्थित पार्षदों ने अभियान को धरातल पर सिफर बताया. कई खामियां गिनाते हुए कहा कि सीओ, हल्का कर्मचारियों की मंशा समस्या का निदान करना नहीं है. बैठक में उपस्थित राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, मेयर अंजुम आरा, डिप्टी मेयर नाजिया हसन के समक्ष पार्षद देवकृष्ण झा, रियासत अली आदि ने कहा कि आमजन के घर पर पहुंच कर समस्या निदान करने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. इस कारण पार्षदों को लोगों का कोपभाजन होना पड़ रहा है. कागजों का बंडल किसी का किसी वार्ड में, किसी का किसी दूसरे मौजा व हलका में रख दिया गया है. इसे लेकर कर्मियों को फटकार लगायी गयी. हलका व मौजा के अनुसार वार्ड वार विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका आदि के माध्यम से कार्य कराने को लेकर पत्र निर्गत करने की बात नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने कही है. बैठक में राजू पासवान, देवकृष्ण झा, गौड़ी पासवान, शत्रुघ्न प्रसाद, सुचित्रा रानी, मुकेश महासेठ, राजीव कुमार, सोनी पूर्वे, सुभाष कुमार, नेसार आलम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >