Darbhanga: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का पद मार्च, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी ने चीनी व अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शनिवार को पद मार्च निकाला. जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. इस प्रदर्शन ने बढ़ती महंगाई के प्रति आम जनता की नाराजगी को उजागर किया.

Darbhanga News: चीनी समेत अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में शनिवार को दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी नगर की ओर से पद मार्च निकाला गया. जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से लहेरियासराय टावर तक निकाले गये पद मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

सरकार के खिलाफ लगाए नारे

पद मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़े. कार्यकर्ताओं ने सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है जैसे नारे लगाए.

जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगड़ गया है. चीनी समेत जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों की परेशानी बढ़ी है.

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई से राहत देने के बजाय इसे सही ठहराने में लगी है. उन्होंने कहा कि चीनी की कीमत बढ़ने को मधुमेह से जोड़कर सही ठहराना आम जनता की परेशानी का समाधान नहीं है. गरीबों की थाली और रसोई का बजट बचाना सरकार की जिम्मेदारी है.

बड़े आर्थिक मामलों को लेकर भी उठाये सवाल

जिलाध्यक्ष ने जी समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा से जुड़े व्यक्तिगत दिवालियापन मामले में स्वीकृत दावों और भुगतान योजना को लेकर भी सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि एक ओर आम आदमी महंगाई और आर्थिक दबाव से जूझ रहा है, वहीं बड़े आर्थिक मामलों में अलग-अलग मानदंड नजर आ रहे हैं.

प्रदेश उपाध्यक्ष सह दरभंगा नगर प्रभारी रजनीकांत पाठक ने कहा कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है. लोगों को भाषण नहीं, बल्कि महंगाई से राहत चाहिए. कांग्रेस जनता की आवाज बनकर महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी.

सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

पद मार्च में रामपुकार चौधरी, गणेश चौधरी, परमानंद झा, रतिकांत झा, शिवनारायण पासवान, रीता मिश्रा, अरविन्द कुमार पासवान, कामदेव चौधरी, बिमलेन्दु ठाकुर, राघवेंद्र कुंवर, प्रिंस परवेज, राजा अंसारी, हसमत अंसारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर लापता हुई नवविवाहिता, परिजनों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >