Darbhanga News: जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का नेतृत्व दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने किया. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया.
राजीव गांधी के योगदान को किया याद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जमाल हसन ने कहा कि राजीव गांधी केवल नेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के सपनों को नई दिशा देने वाले दूरदर्शी व्यक्तित्व थे. उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण, देश की तरक्की, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचार और योगदान आज भी प्रेरणादायी हैं और नई पीढ़ी को उनसे सीख लेने की जरूरत है.
मानवीय संवेदना को भी किया याद
डॉ. जमाल हसन ने राजीव गांधी के संवेदनशील व्यक्तित्व का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के इलाज के दौरान उन्होंने जिस मानवीय संवेदना का परिचय दिया, वह उनके व्यक्तित्व की महानता को दर्शाता है.
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया नमन
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके विचारों, राष्ट्र निर्माण में योगदान और युवाओं के प्रति उनकी सोच पर चर्चा की गई.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में सीताराम चौधरी, राम पुकार चौधरी, मो. असलम, गणेश चौधरी, जीवन झा, उदय शंकर मिश्रा, काशीनाथ झा, प्रिंस परवेज, रीता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: मेस में रोटी को लेकर हुआ विवाद, अचानक गर्म तेल से झुलसीं 3 छात्राएं, जानें पूरा मामला
