Darbhanga: तीन माह से अधिक समय से लंबित कांडों का शीघ्र पूर्ण करें अनुसंधान: जला रेड्डी

एसएसपी जगुनाथ रेडी जला रेड्डी ने बुधवार को बहादुरपुर थाना के अनुसंधानकों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की.

बहादुरपुर. एसएसपी जगुनाथ रेडी जला रेड्डी ने बुधवार को बहादुरपुर थाना के अनुसंधानकों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की. एसएसपी ने कांडों को त्वरित गति से निष्पादन के लिए न्यायालय से वारंट-कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अनुसंधानकों को निर्देश दिया. वहीं थाना में संधारित जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, कांड दैनिकी पंजी, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआइ पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केस डायरी, वारंट, इश्तेहार, कुर्की पंजी का अवलोकन किया. इसके बाद अनुसंधानकों को त्वरित गति से काम करने के लिए कहा. शराब माफियाओं पर लगाम लगाने, थाना क्षेत्र में सघन गश्ती करने, 90 दिनों से अधिक दिनों तक लंबित कांडों का अनुसंधान पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर पुअनि सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार, निलेश कुमार सहित अन्य अनुसंधान पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >