Darbhanga News: जाले प्रखंड के सूचना एवं प्रौद्योगिकी सभागार में गुरुवार को अंचलाधिकारी (सीओ) वत्सांक, अंचल नाजिर संजीत कुमार यादव और प्रधान लिपिक विशाल कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख फूलो बैठा ने की.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
तीन साल के कार्यकाल को किया याद
समारोह में जनप्रतिनिधियों, अंचल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने सीओ वत्सांक के लगभग तीन वर्षों के कार्यकाल को याद करते हुए उनके कामकाज की सराहना की.
वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रशासनिक पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसरोकार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिली. उन्होंने कहा कि जाले में उनके नेतृत्व में किए गए कार्य लंबे समय तक याद रखे जाएंगे.
सहयोगी अधिकारियों की भी हुई सराहना
प्रमुख फूलो बैठा ने कहा कि सीओ वत्सांक के साथ प्रधान लिपिक विशाल कुमार और अंचल नाजिर संजीत कुमार यादव ने भी आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार और सहयोग की मिसाल पेश की.
उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की कार्यशैली को क्षेत्र की जनता लंबे समय तक याद रखेगी.
जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम को उपप्रमुख अब्दुल राजिक, पूर्व प्रमुख के प्रतिनिधि भूषण आजाद सहित कई जनप्रतिनिधियों, अंचल कर्मियों और शुभचिंतकों ने संबोधित किया.
सभी ने विदा हो रहे अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की.
प्रवीण कुमार कर्ण ने संभाला प्रभार
समारोह के अंत में सीओ वत्सांक ने अपने पद का प्रभार राजस्व पदाधिकारी प्रवीण कुमार कर्ण को सौंप दिया. इसके साथ ही जाले अंचल में प्रशासनिक जिम्मेदारी का औपचारिक हस्तांतरण पूरा हुआ.
यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग
