Darbhanga News: अश्लील हरकत व मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप

Darbhanga News:शंकरपुर निवासी महिला ने छेड़खानी, अश्लील हरकत व मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. शंकरपुर निवासी महिला ने छेड़खानी, अश्लील हरकत व मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि गत सात जून की शाम लगभग छह बजे पुत्र रिश्तेदारी से रुपए लेकर घर लौट रहा था. रास्ते में घात लगाकर बैठे वसीम शाहिद उर्फ साइमन व मो. सिबली ने उसपर हमला कर दिया. बुरी तरह मारपीट की. जेब से 10 हजार 20 रुपये छीन लिये. हल्ला सुनकर घटनास्थल पर बेटे को बचाने पहुंची तो मो. साजिद ने गंदी गालियां देकर धक्का-मुक्की करने लगा. शाहिद ने अश्लील हरकत करने की धमकी दी. वहीं मो. जाहिद ने मेरे बेटे के सिर पर जान मारने की नियत से खंती से वार कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से सिंहवाड़ा सीएचसी में इलाज कराया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने बताया कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >