पुल की रेलिंग से टकरायी अनियंत्रित कार, तीन जख्मी, एक गंभीर

उगना पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे पुल की रेलिंग से टकराकर एक मारुति सुजुकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.

कमतौल. जाले-कमतौल पथ में उगना पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे पुल की रेलिंग से टकराकर एक मारुति सुजुकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. कार सवार मुरैठा निवासी मो. हबीबुल का 35 वर्षीय पुत्र मो. परवेज सहित मो. शहाबुद्दीन व मो. रेहान जख्मी हो गया. सूचना पर अनि रामाशंकर पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जख्मियों को इलाज के लिए सीएचसी जाले ले गये. बताया जाता है कि कार में तीन लोग सवार थे. वे लोग मुरैठा से कमतौल की ओर आ रहे थे. तेज रफ्तार के कारण चालक कार को कंट्रोल नहीं कर सका और पेट्रोल पंप से पहले पुल से टकरा कर कार मुरैठा की ओर मुड़ गयी. इससे रेलिंग का दो पाया भी टूट कर गिर गया. साथ ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. इसमें कार चालक मुरैठा पंचायत वार्ड 15 के वार्ड सदस्य मो. हबीबुल के पुत्र मो. परवेज के दोनों पैर फैक्चर हो गया. वहीं दो अन्य सवार मो. शहाबुद्दीन व मो. रेहान को हल्की चोटें आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >