ताड़ी दुकान की आड़ में बिक रही थी विदेशी शराब, कारोबारी गिरफ्तार

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर ताड़ी दुकान चलाने वाले एक कारोबारी को विदेशी शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 10 बोतल शराब भी बरामद की है.

Darbhanga News: मद्य निषेध थाना पुलिस ने बेनीपुर के माधोपुर गांव में छापेमारी कर ताड़ी दुकान की आड़ में विदेशी शराब बेचने के आरोप में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 10 बोतल विदेशी शराब भी बरामद की है.

यह कार्रवाई रविवार रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

ताड़ी दुकान से बरामद हुई विदेशी शराब

मद्य निषेध थानाध्यक्ष श्रीनिवास ने बताया कि कुन्दन कुमार महतो की ताड़ी दुकान पर छापेमारी के दौरान 180 एमएल की पांच और 375 एमएल की पांच बोतल, कुल 10 बोतल (2.775 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गई.

आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत

छापेमारी के दौरान कारोबारी कुन्दन कुमार महतो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >