दरभंगा: डीएम कौशल कुमार ने रविवार को दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड का निरीक्षण कर निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन एवं प्रस्तावित प्लेटफार्म निर्माण की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने यात्रियों की सुविधा और बसों के सुचारु आवागमन को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.
बस स्टैंड का निर्माण जल्द पूरा कराने का निर्देश
डीएम ने बुडको के परियोजना निदेशक को बस स्टैंड का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप यथाशीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को भी कहा.
निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रशासनिक भवन और प्रस्तावित प्लेटफार्म निर्माण की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने यात्रियों की सुविधा और बसों के सुचारु आवागमन को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.
मदारपुर में नाला निर्माण का भी लिया जायजा
इसके बाद डीएम ने मदारपुर स्थित होली क्रॉस स्कूल के समीप निर्माणाधीन नाला कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने नाला निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली.
डीएम ने सभी संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने पर भी जोर दिया.
निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त जयचंद्र अकेला, बुडको के अभियंता, संवेदक प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें
सोते समय 45 वर्षीय महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के बाद अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत
