ट्रेन से कटकर ब्रह्मोतरा की महिला की मौत

हायाघाट. लहेरियासराय-हायाघाट रेलखंड पर शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय विरनपट्टी के निकट ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गयी. य

हायाघाट. लहेरियासराय-हायाघाट रेलखंड पर शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय विरनपट्टी के निकट ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गयी. यह खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गयी. लोगों ने इसकी सूचना एपीएम थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा व दारोगा कंचन कुमारी को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वहां पहुंचे. इसकी सूचना जीआरपी समस्तीपुर को दी. जानकारी मिलते ही जीआरपी वहां पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर ले गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के ब्रह्मोतरा निवासी सज्जन यादव की 42 वर्षीया पत्नी पूनम देवी के रूप में की गयी.

अज्ञात स्कॉर्पियो की ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर

जाले. जोगियारा-कमतौल पथ में शुक्रवार को एक अज्ञात स्कॉर्पियो की ठोकर से जोगियारा निवासी साइकिल सवार 65 वर्षीय श्रीराम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ आकाश पटेल ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार डीएमसीएच से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >