जंक्शन पर मिली अज्ञात महिला की लाश

दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर एक अज्ञात महिला की लाश मिली. सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए डीएमसीएच भेज दिया

दरभंगा. दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर एक अज्ञात महिला की लाश मिली. सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए डीएमसीएच भेज दिया. घटना गुरुवार की बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या एक पर करीब 45 साल की एक महिला को यात्रियों ने छटपटाते हुए देखा. जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसने दम तोड़ दिया. इसकी खबर जीआरपी को दी गयी. इस बावत जीआरपी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि भिखारन की तरह नजर आ रही इस महिला को लोग चार-पांच दिनाें से स्टेशन पर भटकते देख रहे थे. मौत के कारण का पता नहीं चल सका है. उन्होंने बताया कि शिनाख्त के लिए शव को डीएमसीएच के शीत गृह में 72 घंटे के लिए रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >