Darbhanga: कमला बलान नदी से युवक का शव बरामद

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बाथ गांव के निकट शुक्रवार की शाम पुलिस ने कमला बलान नदी से एक युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

गौड़ाबौराम. घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बाथ गांव के निकट शुक्रवार की शाम पुलिस ने कमला बलान नदी से एक युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. मृतक की पहचान बौराम धोबियाही निवासी मुस्तुफा के 40 वर्षीय पुत्र मोख्तार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मोख्तार गुरुवार को मवेशी को चारा खिलाने के लिए घर से एक किमी दूर कमला बलान तटबंध की ओर गया था. चारा खिलाने के बाद भैंस को वह कमला बलान नदी में स्नान कराने के लिए ले गया. इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गया. स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की खोजबीन के बावजूद उसका शव बरामद नहीं हो सका. शुक्रवार की शाम उसका शव बाथ गांव के निकट लोगों ने देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निलवाकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. बताया जाता है कि मोख्तार पशुपालन कर बच्चों व बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण कर रहा था. उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. मृतक की मां, चाची, पुत्र-पुत्री समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >