Darbhanga: भाजयुमो का युवा शंखनाद कार्यक्रम आज, तैयारी पूरी

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 20 सितंबर को होनेवाले युवा शंखनाद कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

दरभंगा. भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 20 सितंबर को होनेवाले युवा शंखनाद कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. लालबाग स्थित लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत हिस्सा लेंगे. भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश महासेठ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बतया कि युवा शंखनाद कार्यक्रम के लिए जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ तैयारी की है. इस धरती पर युवाओं का यह महासम्मेलन एक नया संदेश देगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को मजबूत करेगा. मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया है. यह कार्यक्रम न केवल संगठनात्मक शक्ति का परिचय देगा, बल्कि युवाओं में ऊर्जा, जोश और संकल्प का संचार करेगा. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल झा, क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी, प्रकाश झा, उदय कुमार, ज्ञानेश कुमार, जिला मंत्री बालेंदु झा, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, मोर्चा के महामंत्री सूरज चौधरी, गजेंद्र मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु झा, सौरभ सुमन, निशांत चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >