डीएमसीएच के आईसीयू में ईलाज करा रहा कैदी हुआ फरार, अब तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime: बेनीपुर मंडल उप कारा के सिपाही प्रहलाद कुमार ने बताया कि कैदी सूरज मानसिक रूप से कमजोर था. उसके फरार होने की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है. उसकी तलाश में पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है.

Bihar Crime: दरभंगा. उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल डीएमसीएच के मेडिसिन आईसीयू में इलाजरत कैदी रविवार की देर शाम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. फरार कैदी की पहचान बेनीपुर निवासी सूरज कुमार झा के रूप में हुई है. इस घटना के संबंध में बेनीपुर मंडल उप कारा के सिपाही प्रहलाद कुमार ने बताया कि कैदी सूरज मानसिक रूप से कमजोर था. उसके फरार होने की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है. उसकी तलाश में पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है. अब तक फरार कैदी की बरामदगी नहीं हो सकी है.

19 अप्रैल को आइसीयू वार्ड में हुआ था भर्ती

बताया जाता है कि चोरी के आरोप में बेनीपुर मंडल उप कारा में बंद सूरज को ईलाज के लिए दो अन्य सिपाही के साथ 19 अप्रैल को डीएमसीएच में भर्ती कराया था. रविवार की देर शाम सूरज बाथरुम जाने के बहाने अपने बेड से उठा. इसके बाद उसे बाथरूम ले जाया गया. हालांकि बाथरूम जाने के दौरान भी उसके एक हाथ में हथकड़ी थी. सूरज ने मौका पाकर बाथरूम की खिड़की तोड़ फरार हो गया. जब काफी देर तक बाथरुम से सूरज नहीं निकला तो, खोजबीन करने पर पता चला कि कैदी सूरज बाथरूम की खिड़की का ग्रिल तोड़कर फरार हो गया है. इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दे दी गयी है. उसकी तलाश की जा रही है.

Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >