Darbhanga News: भोगेंद्र झा ने शोषित, वंचित और गरीबों के अधिकारों के लिए अपने जीवन को कर दिया समर्पित

Darbhanga News:स्वतंत्रता सेनानी, चर्चित कम्युनिस्ट नेता एवं पांच बार सांसद रहे भोगेंद्र झा की 18वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनायी गयी.

Darbhanga News: दरभंगा. स्वतंत्रता सेनानी, चर्चित कम्युनिस्ट नेता एवं पांच बार सांसद रहे भोगेंद्र झा की 18वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनायी गयी. इस अवसर पर पार्टी के सहायक जिला सचिव राजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने भोगेंद्र झा चौक (आयकर चौराहा) स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने कहा कि भोगेंद्र झा जीवन को शोषित, वंचित और गरीबों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया. दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी जिलों में जमींदारी प्रथा के खिलाफ उन्होंने संघर्ष किया. अन्यायपूर्ण व्यवस्था को ध्वस्त करने में अग्रणी भूमिका निभाई. उनके अथक प्रयासों से लाखों भूमिहीन परिवारों को जमीन मिली. वक्ताओं ने कहा कि भोगेंद्र झा का जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा की मिसाल है. वे न केवल एक जननेता थे, बल्कि किसानों, मजदूरों और गरीबों की आवाज थे. कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि भोगेंद्र झा के आदर्शों पर चलते हुए शोषण, अन्याय और असमानता के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा. श्रद्धांजलि देने वालों में सीपीआइ नेता चंदेश्वर सिंह, विकास यादव, आदित्य कुमार मंटू, क्रांति सिंह, शिवम सिंह, अविनाश सिंह, सुधीर कुमार रामनाथ पंजियार, रंधीर झा आदि रोशन कुमार आदि प्रमुख थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >