बेगूसराय में सिर कटा युवक का शव मिलने से सनसनी, डीएमसीएच में हुआ पोस्टमार्टम

बेगूसराय जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां झाड़ियों से एक अज्ञात युवक का सिर कटा और सड़ा-गला शव बरामद हुआ है. शव की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Darbhanga News: बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में झाड़ियों से एक अज्ञात युवक का सिर कटा और सड़ा-गला शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शनिवार को कैथमा गांव स्थित बांध के किनारे बरामद शव का रविवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में पोस्टमार्टम कराया गया. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है.

मुफस्सिल थाना पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष प्रतीत होती है. उसका सिर धड़ से अलग था और शव काफी हद तक सड़-गल चुका था, जिससे उसकी पहचान करना संभव नहीं हो सका. युवक ने नीले रंग का लूजर और गुलाबी रंग की हाफ शर्ट पहन रखी थी.

एसीजेएम के आदेश पर डीएमसीएच में कराया गया पोस्टमार्टम

मुफस्सिल थाना के सब इंस्पेक्टर दुर्गेश दास ने बताया कि एसीजेएम-1 बेगूसराय के आदेश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया था. इस दौरान उनके साथ चौकीदार रामू साह और राम सगत पासवान भी मौजूद रहे. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा शव

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि मृतक के परिजन या अन्य लोग उसकी पहचान कर सकें. यदि इस दौरान पहचान हो जाती है तो आगे की कार्रवाई उसी आधार पर की जाएगी.

हत्या सहित सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. उसकी पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों और घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सकेगी. फिलहाल हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar raushan

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >