Darbhanga News: महाभारत युद्ध में बर्बरीक ने भगवान कृष्ण को दान कर दिया अपना शीश

Darbhanga News:आठ दिवसीय श्रीश्याम बसंत स्वर्णोत्सव के दूसरे दिन जीतूगाछी स्थित मंदिर प्रांगण मेंं शीशदानी बर्बरीक का गुणगान किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. आठ दिवसीय श्रीश्याम बसंत स्वर्णोत्सव के दूसरे दिन जीतूगाछी स्थित मंदिर प्रांगण मेंं शीशदानी बर्बरीक का गुणगान किया गया. कोलकाता से आयी निकिता शर्मा की अगुवाई में श्रीश्याम अखंड ज्येाति पाठ में महाभारत के युद्ध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को बर्बरीक द्वारा किये गये शीशदान की महिमा का बखान किया गया. भगवान कृष्ण द्वारा बर्बरीक के कलियुग में श्रीश्याम नाम से घर-घर पूजा होने के आशीर्वाद तथा इनके शरण में आने वालों के उद्धार को लेकर दिये गये आशीर्वाद की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया. पाठ में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. बता दें कि 25 जनवरी को रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. इधर रविवार की संध्याकाल सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा, जिसमें श्रीखाटू श्याम मंडल के संस्थापक, मार्गदर्शक एवं विशेष अवदान देने वालों का अभिनंदन किया जायेगा. वहीं कानपुर के राम पांडेय भजन की प्रस्तुति देंगे. शनिवार के अनुष्ठान मेंं आदित्य सिंघानियां, आयुष चौधरी, गोपाल वर्मा, गौरव शर्मा आदि प्रमुख थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >