बाइक से गिरकर मधुबनी के बभनौली की वृद्धा की मौत

लालपुर तेलिया पोखर सड़क पर सिमरी रामपुरा के बीच सोमवार को बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गयी.

सिंहवाड़ा. लालपुर तेलिया पोखर सड़क पर सिमरी रामपुरा के बीच सोमवार को बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी लाल कुरैशी की 70 वर्षीया पत्नी अजीमा खातून के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि वह अपने बेटे के साथ बाइक से दरभंगा की ओर जा रही थी, इसी क्रम में रामपुरा गांव से आगे सड़क किनारे बैठे बंदरों के झुंड में से एक बंदर बाइक की ओर कूद गया. बंदर से बचने के क्रम में चालक का संतुलन बिगड़ गया. इसी बीच महिला बाइक से नीचे गिर गयी. इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आयी और वह बेहोश हो गयी. स्थानीय लोगों ने सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रेमचंद ने हालत गंभीर देख डीएमसीएच रेफर कर दिया. जख्मी महिला को लेकर जा रहा सरकारी एम्बुलेंस का चालक राम शंकर मंडल एवं टेक्नीशियन मो. गुलाम रसूल ने बताया कि डीएमसीएच पहुंचते ही महिला की मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के लिए शव को डीएमसीएच में रख दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >