बागमती में डूबे युवक का 19 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

दरभंगा में बागमती नदी में स्नान करने गए 20 वर्षीय नीरज कुमार का शव लगभग 19 घंटे बाद बरामद हुआ. घटना के बाद से परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. यह घटना मंगलवार को तब हुई जब नीरज अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था.

Darbhanga News: बागमती नदी में स्नान के दौरान डूबे करीब 20 वर्षीय युवक नीरज कुमार का शव घटना के करीब 19 घंटे बाद बुधवार सुबह बरामद हुआ. शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वार्ड नौ के रतनोपट्टी ठठेरी टोल के पास नदी में बुधवार सुबह करीब छह बजे शव पानी में तैरता दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

मंगलवार को स्नान के दौरान हुआ था लापता

जानकारी के अनुसार नीरज कुमार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने साथियों के साथ चुनखारी टोला स्थित बागमती नदी में स्नान करने गया था. स्नान के बाद अन्य साथी घर लौट आए, लेकिन नीरज देर शाम तक वापस नहीं पहुंचा. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान नदी घाट पर उसका चप्पल मिलने के बाद डूबने की आशंका गहरा गई.

यह भी पढ़ें: जून में दरभंगा एयरपोर्ट से 72 हजार से अधिक यात्रियों ने किया सफर, 432 उड़ानों का हुआ परिचालन

रात में नहीं हो सकी तलाश, सुबह मिला शव

अंधेरा होने के कारण मंगलवार रात नदी में खोजबीन नहीं हो सकी. स्थानीय लोगों के अनुसार नगर थाना से एनडीआरएफ टीम की मदद मांगी गई थी, लेकिन रात में टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी. बुधवार सुबह नदी में शव दिखाई देने पर पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई.

पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश राय ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी. नीरज वार्ड-8 के शुभंकरपुर बिचला टोल का निवासी था. वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं. घटना के बाद परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार मंडल

संतोष कुमार मंडल पिछले कई वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. ये नगर निगम, बिजली विभाग तथा डाक विभाग जैसे नागरिक सरोकार से जुड़े विभागों पर पैनी नजर और मजबूत पकड़ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >