Darbhanga News: सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने की छिनतई की कोशिश, विरोध पर चला दी गोली

Darbhanga News:थाना क्षेत्र के मंगरथू चौक पर सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे काले रंग की बिना नंबर की बाइक से आये तीन बदमाशों ने पंकज पासवान के साथ मारपीट की.

Darbhanga News: कमतौल. थाना क्षेत्र के मंगरथू चौक पर सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे काले रंग की बिना नंबर की बाइक से आये तीन बदमाशों ने पंकज पासवान के साथ मारपीट की. मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे. इस क्रम में जान मारने की नीयत से एक बदमाश ने पिस्टल से फायर कर दी. संयोग अच्छा था कि निशाना चूक गया, नहीं तो अनहोनी हो सकती थी. फायरिंग की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को जमा होते देख तीनों बदमाश बाइक स्टार्ट कर भागने लगे. लोगों के सहयोग से एक बदमाश को खदेड़ कर पकड़ लिया गया, वहीं दो किसी तरह भागने में सफल हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखा बरामद करते हुए धराये बदमाश को कब्जे में ले लिया. उसकी पहचान थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र अरविंद यादव के रूप में हुई. पूछताछ में बदमाश ने अपने चार साथियों के नाम बताये. थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि पंकज पासवान के आवेदन पर घटना में शामिल पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. पकड़ाए बदमाश को मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. शेष की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. कांड के अनुसंधान का जिम्मा एएसआइ राहुल कुमार को सौंपा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >